छत्तीसगढ़ में 27 नक्सलियों को मार गिराने के बाद जवानों का जश्न मनाने का वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 27 नक्सलियों को मार गिराने के बाद ज़िला रिज़र्व गार्ड के जवानों ने जश्न मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में जवान नक्सलियों के शवों के सामने बंदूकों को हवा में उठाते हुए जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस मुठभेड़ में ₹1.5 करोड़ के इनामी नक्सली बसवा राजू उर्फ गगन्ना भी मारा गया।