छत्तीसगढ़ में 3 साल की बच्ची ने पानी समझकर पी दादी के कमरे में रखी शराब, हुई मौत
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में 3-वर्षीय बच्ची की खेल-खेल में शराब पीने के बाद मौत हो गई है। बच्ची की मां के मुताबिक, उसने अपनी दादी के कमरे में रखी शराब को पानी समझकर पिया था और फिर नहाने की ज़िद करने लगी जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बच्ची को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।