छत्तीसगढ़ में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, चारों पर था कुल ₹20 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक दंपति समेत 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली तामो सूर्या व उसकी पत्नी आयती ताती पर ₹8-₹8 लाख और 2 महिला नक्सलियों देवे उर्फ ​​विज्जे व माडवी पर क्रमश: ₹3 लाख व ₹1 लाख का इनाम घोषित था।

Load More