छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट में शामिल 6 नक्सली गिरफ्तार, बरामद हुए विस्फोटक

सुकमा (छत्तीसगढ़) में 23-जून को आईईडी विस्फोट में शामिल कम-से-कम 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद हुए हैं। नक्सलियों ने सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच तिम्मापुरम गांव के पास सुरक्षाकर्मियों के लिए राशन ले जा रहे ट्रक को उड़ा दिया था जिसमें सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद हो गए थे।

Load More