छत्तीसगढ़ में अनावरण से पहले पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा हुई चोरी, बाद में हुई बरामद

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) में अनावरण से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की आदमकद प्रतिमा चोरी हो गई। यह प्रतिमा गौरेला शहर के ज्योतिपुर चौक पर लगाई जानी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिमा बिना अनुमति के लगाई गई थी जिसपर नगर पालिका ने निर्माण कंपनी को हटाने का नोटिस दिया था। पुलिस ने प्रतिमा को नगर पालिका कार्यालय से बरामद किया है।

Load More