छत्तीसगढ़ में इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद हुई महिला की मौत
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ब्लड सैंपल लेने के बाद लैब टेक्नीशियन ने महिला को इंजेक्शन लगाया था। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लैब टेक्नीशियन से जवाब मांगा है।