छत्तीसगढ़ में इंटरनैशनल ड्रग रैकेट का हुआ भंडाफोड़, ₹1 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त; निकला पाक कनेक्शन
छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने एक इंटरनैशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रैकेट का नेटवर्क पाकिस्तान से लेकर पंजाब और रायपुर तक फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपियों से करीब 413 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की है जिसकी कीमत इंटरनैशनल मार्केट में लगभग ₹1 करोड़ बताई जा रही है।