छत्तीसगढ़ में ऊर्जा व सीमेंट परियोजनाओं में ₹65000 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी समूह
उद्योगपति गौतम अदाणी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और राज्य में अदाणी समूह की ऊर्जा और सीमेंट परियोजनाओं में ₹65,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की। राज्य जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अदाणी समूह के पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए ₹60,000 करोड़ के निवेश की योजना बनी है।