छत्तीसगढ़ में एक परिवार के 8 लोगों ने की अंगदान करने की घोषणा
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में एक परिवार के 8 सदस्यों ने अपने शरीर के अंगदान की घोषणा की है। रिटायर्ड शिक्षक पुनरद दास साहू ने कहा, "मैंने 2014 में अपना शरीर दान कर दिया था और तब से इस बारे में जागरूकता बढ़ा रहा हूं।" उन्होंने बताया, "मेरे कहने पर गांव के 144 लोगों ने भी अंगदान करने का संकल्प लिया है।"