छत्तीसगढ़ में की गई कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने दी थी मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को राशन की एक दुकान में धारदार हथियार से कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने का संदेह जताया है। बकौल रिपोर्ट्स, नक्सलियों ने पहले भंडारी को जान से मारने की धमकी दी थी।

Load More