छत्तीसगढ़ में कुएं में उतरे 5 लोगों की ज़हरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा ज़िले में शुक्रवार सुबह एक कुएं में ज़हरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए एक शख्स उसमें उतरा था जिसके बाद वह बेहोश हो गया। वहीं, उसे बचाने के लिए चार अन्य लोग भी कुएं में उतरे थे।