छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली कमला सोड़ी ने किया सरेंडर, ₹17 लाख था इनाम

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) ज़िले में गुरुवार को 30 वर्षीय कुख्यात नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कमला पर ₹17 लाख का इनाम रखा गया था। कमला 2011 से माओवादी संगठन में जुड़ी रही थी और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक और हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल रही थी।

Load More