छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल के 200 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आबकारी आरक्षक (एक्साइज कॉन्स्टेबल) के 200 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। रिक्त पदों में 84 पद अनारक्षित हैं जबकि 24 पद एससी, 64 एसटी और 28 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।