छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने जेल में की चौथी हत्या
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) सेंट्रल जेल में रेप के आरोप में सज़ा काट रहे कैदी की एक अन्य कैदी ने सीमेंट से बने स्लैब से सिर कुचल कर हत्या कर दी है। आरोपी कैदी करीब 17 साल से ट्रिपल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और वह माफी की अर्ज़ी खारिज होने के बाद से तनाव में था।