छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 9 नक्सली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर किरंदुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है व मुठभेड़ अभी जारी है। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय के अनुसार, सुरक्षाबलों को मुखबिर से नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Load More