छत्तीसगढ़ में दवाई नहीं खाने पर शख्स ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में 6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने समय पर दवाई नहीं खाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद शादीशुदा प्रेमिका की उसके मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी है। महिला अपने पति को छोड़कर पिछले 4 साल से प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।