छत्तीसगढ़ में धमाके के बाद कई फीट ऊंचे पेड़ पर अटक गए गाड़ी के परखच्चे; तस्वीर आई सामने
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों की गाड़ी को आईईडी से उड़ाए जाने के बाद वाहन के परखच्चे कई फीट ऊंचे पेड़ पर जाकर अटक गए जिसकी तस्वीर सामने आई है। धमाके से ज़मीन पर बड़ा गढ्ढा भी हो गया है। गौरतलब है, नक्सलियों ने गाड़ी को उड़ाया था जिसमें 8 जवानों और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।