छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP के 2 जवान हुए शहीद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 2 जवान शहीद हो गए और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान से लौट रही थीं। पहले दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी।