छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में धमाके से 3 जवान हुए शहीद, एक घायल

कांकेर (छत्तीसगढ़) में आईईडी बम में हुए विस्फोट में ज़िला रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह धमाका डीआरजी की टीम द्वारा नक्सलियों के लगाए गए आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने के दौरान हुआ। इससे पहले कांकेर में अप्रैल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ₹5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को ढेर किया था।

Load More