छत्तीसगढ़ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने का घेराव कर ₹50 लाख मुआवजे की मांग
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आबकारी मामले में गिरफ्तार मेहंदीपारा निवासी शिव सहिस उर्फ गुल्लू की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने चांपा थाने का घेराव किया। परिवार ने ₹50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई-भरण-पोषण की मांग की। लापरवाही के आरोप में आरक्षक ईश्वरी राठौर को एसपी ने निलंबित कर दिया।