छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में आईटीबीपी के 2 जवान हुए घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिसमें आईटीबीपी के 2 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था और अभियान से लौटते वक्त अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी गांव के पास यह घटना घटी।

Load More