छत्तीसगढ़ में बम फटने से गाय चरा रही 27 वर्षीय महिला की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 'प्रेशर बम' की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला रोज़ाना की तरह ही रविवार को भी गाय चराने के लिए गांव के पास गई थी जहां उसका पैर ज़मीन में छिपाए गए प्रेशर बम पर पड़ गया।

Load More