छत्तीसगढ़ में मिली चार आंखों और उल्लू जैसी शक्ल वाली मछली, असामान्य रूप से बड़ा है मुंह
कोरबा ज़िले (छत्तीसगढ़) के सराई सिंगार गांव में 4 आंखों वाली मछली देखने को मिली है जिसका मुंह असामान्य रूप से बड़ा है। कुछ ग्रामीणों ने इसकी बनावट को उल्लू से मिलता-जुलता बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है और यह एक दुर्लभ प्रजाति है। खाने के लिहाज़ से यह हानिकारक है।