छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में 200 टन बल्क सैंपल मटीरियल से कुल 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे बरामद किए गए हैं। बरामद हीरों में से दो को जेम-क्वॉलिटी (रत्न-गुणवत्ता) का हीरा माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह खोज इस क्षेत्र में बड़े हीरा भंडार मौजूद होने की संभावना की ओर इशारा करती है।