छत्तीसगढ़ में मर्ज़ी से शादी करने पर युवक-युवती से ग्रामीणों ने बैल की तरह जुतवाया खेत

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में युवक-युवती द्वारा अपनी मर्ज़ी से विवाह करने पर ग्रामीणों ने उन्हें सज़ा दी है। ग्रामीणों ने दंपति से बैल की तरह खेत जुतवाया और उसके बाद उन्हें मंदिर में ले जाकर कथित पाप को 'शुद्ध' करने के लिए शुद्धिकरण अनुष्ठान कराया। गौरतलब है कि युवक, युवती की बुआ का बेटा है जिसके चलते उन्हें सज़ा दी गई।

Load More