छत्तीसगढ़ में लगेगी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3500 लोगों को मिलेगा रोज़गार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन हुआ है। ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित यह राज्य की पहली कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी जिसमें 3,500 लोगों को रोज़गार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने राज्य में रोज़गार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है।