छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर शीशे तोड़ने वाले 5 लोग हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने और कई कोच के शीशे तोड़ने के मामले में रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों में से एक स्थानीय पार्षद का भाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान पत्थर फेंके गए थे।