छत्तीसगढ़ में विद्युत करंट की चपेट में आने से व्यापारी की मौत, CCTV फुटेज आया सामने
जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के संजय मार्केट में खुले बिजली तार की चपेट में आने से डोसा सेंटर संचालक की मौत का CCTV फुटेज सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक काम की तैयारी कर रहा था, तभी खुले तार के संपर्क में आकर अचेत होकर गिर पड़े। व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए बिजली-व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।