छत्तीसगढ़ में शराबी ने बंदर को डंडे से अधमरा होने तक पीटा, हुआ अरेस्ट; वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के नशे में एक शख्स ने सब्ज़ियां खाने पर एक बंदर की डंडे से जमकर पिटाई की और उसे अधमरा कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घायल बंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के बाद आरोपी सनत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।