छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) के सेखवा गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ है। शव के आसपास खून के छींटे और संघर्ष जैसे निशान मिलने से मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।