छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ₹5 लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर
छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अरुण मंडावी के रूप में हुई है जो नक्सलियों की सीतानदी क्षेत्रीय कमेटी में सक्रिय था और उस पर ₹5 लाख का इनाम था।