छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से लगातार गोलीबारी होने के कारण नक्सली अपने साथियों के शव ले जाने में सफल रहे। बकौल अधिकारी, घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है।