छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने वाले नक्सलियों को भूमि व वित्तीय सहायता देगी सरकार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कार्रवाई के बीच सरकार ने उनके पुनर्वास और आत्मसमर्पण के लिए नई नीति को मंज़ूरी दी है। 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत-पुनर्वास नीति 2025' का उद्देश्य नक्सली हिंसा के पीड़ितों को अधिक मुआवज़ा, मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और नौकरी देना है। इसके तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास और नया जीवन शुरू करने में मदद मिलेगी।