छत्तीसगढ़ में सरकारी आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, जांच के दिए गए आदेश
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद विद्यालय अधीक्षक द्वारा मामले को दबाने की मंशा से गर्भपात के लिए उसे घर भेजे जाने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, विद्यालय अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।