छत्तीसगढ़ में होटल के कमरे में मृत मिली युवती, रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी का शव
रायपुर (छत्तीसगढ़) के एक होटल में एक युवती का शव मिला है जबकि उसके कथित प्रेमी का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रेमी द्वारा युवती की हत्या किए जाने के बाद आत्महत्या करने की आशंका है और दोनों के कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मृतका सूरजपुर के बीजेपी ज़िलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।