छत्तीसगढ़ में हेड काॅन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में तालिब शेख नामक हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और उनकी 16 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने एक केस में उसे गिरफ्तार करने गए हेड कॉन्स्टेबल तालिब और पुलिस टीम को चार पहिया वाहन से रौंदने की कोशिश की थी।