छत्तीसगढ़ में हाथी ने ली शख्स की जान, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से ग्राम सिंघरा निवासी रामलाल की मौत हो गई है। घटना के समय रामलाल घर लौट रहा था। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आश्रितों को ₹20 लाख मुआवज़े
और परिवार के 2-सदस्यों को नौकरी देने की मांग की।