छत्तीसगढ़ सरकार ने की पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को ₹10 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कहा है कि पत्रकार के परिवार को ₹10 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा, "मुकेश के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण कराया जाएगा।" दरअसल, मुकेश का शव 3-जनवरी को एक सेप्टिक टैंक में मिला था।