छत्तीसगढ़ HC में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ₹62000 तक मिलेगा वेतन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में ग्रैजुएट होना ज़रूरी है और चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल 4 के तहत ₹19,500 से लेकर ₹62,000/माह तक वेतन दिया जाएगा।