छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों व जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया है।