छत्तीसगढ़ में ₹1 लाख के इनामी समेत 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में 2 नक्सलियों कुहराम बंडी और माड़वी कोसा ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कुहराम बंडी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। बकौल अधिकारी, राज्य सरकार की 'नियद नेल्ला नार' (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।