छत्तीसगढ़ में ₹50,000 की रिश्वत लेते एसडीएम और 3 कर्मचारी हुए गिरफ्तार

सरगुजा (छत्तीसगढ़) में एसीबी ने उदयपुर क्षेत्र के एसडीएम भागीरथी खांडे, क्लर्क, सहायक और होमगार्ड को एक शख्स से ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बकौल शख्स, उसके ताऊ ने उसके पिता की ज़मीन अपने नाम करवाने के लिए एसडीएम के पास अपील दायर की थी लेकिन एसडीएम ने उसके पक्ष में आदेश देने के लिए रिश्वत मांगी।

Load More