छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय लड़की ने कुल्हाड़ी मारकर की पिता की हत्या, शराब पीकर पीटता था
जशपुर (छत्तीसगढ़) में 50-वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लड़की के हवाले से बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करता था जिससे वह परेशान थी। बकौल पुलिस, लड़की ने अपराध कबूल कर लिया है।