छत्तीसगढ़ में 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
कांकेर (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को 2 कारें की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। कार सवार परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था और हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। डॉक्टर के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी है।