छत्तीसगढ़ में 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, उनमें से 5 पर था ₹28 लाख का इनाम
पुलिस ने बताया है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में दो महिलाओं समेत 25 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 5 नक्सलियों पर कुल ₹28 लाख का इनाम था। बकौल पुलिस, इस आत्मसमर्पण के साथ 2024 में ज़िले में अबतक 170 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और इस अवधि में 346 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।