छत्तीसगढ़ में अजगर को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते दिखा युवक, लोगों ने की आलोचना
कांकेर (छत्तीसगढ़) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक विशाल अजगर को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए ले जा रहा है। कई लोगों ने इसे जानवरों के प्रति क्रूरता और उनके अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की है।