छत्तीसगढ़ में आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने को लेकर BJP विधायक के बेटे पर केस दर्ज
बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित मनीष मंडावी का आरोप है कि एक विवाद को सुलझाने की कोशिश के दौरान कृष्णा व उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।