छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, परिवार वालों ने नंगा कर पीटा
छत्तीसगढ़ के सक्ती में 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने नंगा कर पिटाई की है। दरअसल, युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। लड़के को रस्सी से बांधकर चप्पलों और पाइप से पीटा गया था।