छत्तीसगढ़ में पिकअप-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत, 7 लोग घायल
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में राजपुर-कुसमी मार्ग पर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन और बाक्साइट लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।