छत्तीसगढ़ में पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे 2 लड़कों की ट्रेन से कटकर हुई मौत

दुर्ग (छत्तीसगढ़) में रेल की पटरियों पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे 2 नाबालिग लड़कों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त भिलाई निवासी पूरन साहू और वीर सिंह के रूप में हुई है। एक अधिकारी के अनुसार, दोनों गेम खेलने में इतना व्यस्त थे कि उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया।

Load More